खेल-कूद
ह्यूज के निधन पर शारजाह टेस्ट में दूसरे दिन का खेल रद्द
शारजाह| आस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज के असमय निधन के बाद गुरुवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया। मैच हालांकि अब भी पांच दिनों का ही होगा। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले जब ह्यूज (25) की मौत की खबर दोनों तक पहुंची तब टीम प्रबंधन ने मैच अधिकारियों के साथ मिलकर फैसला किया कि आज कोई खेल नहीं होगा।
पाकिस्तानी टीम के मैनेजर मोइन खान ने कहा, “ह्यूज के निधन की खबर सुनकर खिलाड़ी दुखी और हतप्रभ हैं। ह्यूज के खिलाफ हम एकदिवसीय श्रृंखला में खेले थे। वह क्रिकेट से बहुत प्यार करते थे और काफी जिंदादिल इंसान थे।”
कीवी टीम की ओर से कोच माइक हेसन ने दुख व्यक्त किया। हेसन ने कहा, “आज के दिन क्रिकेट के नहीं बल्कि ह्यूज को याद करने के लिए है।”
उल्लेखनीय है कि ह्यूज एक घरेलू मैच के दौरान बाउंसर गेंद के गर्दन पर लगने से घायल हुए थे। उनका सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन उनकी हालत नहीं सुधर सकी थी। गुरुवार सुबह ह्यूज ने अंतिम सांस ली।
ह्यूज ने आस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने तीन शतक सहित कुल 1535 रन बनाए थे। इसके अलावा ह्यूज ने 25 एकदिवसीय मैचों में 826 रन बनाए थे।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन3 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार