Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीरी युवकों की मौत मामले में 9 सैनिकों पर मुकदमा

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में तीन नवंबर को सेना के जवानों की गोली से दो युवकों की मौत के मामले में नौ जवानों पर मुकदमा दायर किया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल होगा। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चत्तरग्राम इलाके में गोलीबारी की घटना में एक जूनियर कमीशन अधिकारी के साथ 53 राष्ट्रीय रायफल्स के नौ जवानों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।

अधिकारी नेकहा, “इस मामले की जांच के लिए गठित कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में पाया गया कि घटना में शामिल सैनिकों ने नियमों का घोर उल्लंघन किया था। उनके खिलाफ अभियोग लगाए गए हैं। यह प्रभारी अधिकारी की पूर्ण विफलता का मामला है।”

बडगाम चत्तरग्राम इलाके में तीन नवंबर को 53 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों द्वारा वाहन जांच के दौरान चलाई गई गोली में दो युवकों- फैसल यूसुफ भट और मेहराजुद्दीन डार की मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

सेना ने पूर्व में कहा था कि जिस कार में युवक सवार थे, वह नाके पर रुकने का इशारा किए जाने के बावजूद नहीं रुकी, जिसके बाद जवानों ने गोली चलाई।

बाद में सेना के उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुडा ने माना कि राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने नियमों का उल्लंघन किया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending