Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा ने निक्की हेली की प्रशंसा की

Published

on

वाशिंगटन,अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा,गृहयुद्ध की समाप्ति,स्टेट कैपिटल मैदान,साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल,लोग, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट

Loading

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गृहयुद्ध की समाप्ति के 150 सालों बाद स्टेट कैपिटल मैदान से गुलामी युग के संधि ध्वज को हटाने का आह्वान करने के लिए साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हम काफी लंबे अर्से से संघीय ध्वज से अपने नागरिकों को हो रहे दर्द को देखकर भी अंधे बने रहे। उन्होंने साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में ऐतिहासिक अश्वेत चर्च के पादरी का शुक्रवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, “यह सच है कि कोई ध्वज इन हत्याओं का कारण नहीं है। लेकिन हर क्षेत्र के लोग, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और गवर्नर निक्की हेली सहित सभी स्वीकार करते हैं कि ध्वज हमेशा ही पैतृक गौरव से अधिक ही प्रतिनिधित्व करता है। इस विषय पर निकी हेली के हाल के बयान प्रशंसनीय हैं। ”

उन्होंने कहा, “श्वेत और अश्वेतों हर किसी के लिए यह ध्वज अत्याचार और नस्लीय आधिपत्य की याद दिलाता है।” “कैपिटल हिल से इस झंडे को हटाना राजनीतिक रूप से किया गया कार्य नहीं होगा। इससे संधि सैनिकों की वीरता का अपमान भी नहीं होगा।” ओबामा ने कहा, “अमेरिका के इतिहास की ओर बढ़ाया गया यह एक कदम होगा। कई घायलों के घावों पर मरहम लगाने के लिए एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास होगा।” हेली ने नागरिक अधिकार नेता अल शार्पटन की प्रशंसा की। हेली गुरुवार को ही उनसे पहली बार मिली थीं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending