Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : काजमी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश

Published

on

Loading

इलाहाबाद| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां पूर्व महाधिवक्ता दिवंगत एस.एम.ए. काजमी के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। काजमी का मंगलवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। उप्र के पूर्व महाधिवक्ता काजमी का मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। काजमी मुलायम के काफी करीबी माने जाते थे। अखिलेश ने इस मौके पर सपा नेता आजम खान का एक बार फिर बचाव किया।

मुलायम के जन्मदिन पर आजम खान द्वारा दिए गए बयान पर अखिलेश ने उनका बचाव किया। इस मामले को तूल देने के लिए उन्होंने मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मीडिया की वजह से इसके पहले भी कई बार सरकार की फजीहत हो चुकी है। वह अखबारों में छपे बयान के आधार पर कुछ भी नहीं करेंगे।

ज्ञात हो कि 22 नवंबर को सपा अध्यक्ष मुलायम का जन्मदिन आजम खान के गृहनगर रामपुर में शाही अंदाज में मनाया गया था। इस पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। जन्मदिन पर 75 फुट का केक काटा गया था और लंदन से विक्टोरिया बग्घी मंगवाई गई थी। मीडिया में जब यह कार्यक्रम सुर्खियों में आया, तब आजम ने कहा था कि जश्न के लिए तालिबान ने पैसे दिए थे।

आजम के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। राज्यपाल ने भी इसपर कार्रवाई करने को कहा था। अखिलेश ने इस बीच राज्यपाल के साथ संबंध पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाइक के साथ उनकी सरकार के अच्छ रिश्ते हैं। उन्होंने कई बार राज्य सरकार के कामों की तारीफ भी की है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending