Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण की रोमांटिक ‘शानदार’ दशहरा पर

Published

on

Loading

फिल्मकार करण जौहर ने अपने घरेलू प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘शानदार’ की रिलीज के लिए दशहरा (22 अक्टूबर) का दिन चुना है। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। करण ने इस बाबत ट्विटर पर घोषणा की।

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘शानदार’ दशहरा यानी 22 अक्टूबर, 2015 को रिलीज होगी।”

करण के निर्देशन की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आलिया भी इसे लेकर उत्साहित दिखीं।

आलिया ने ट्विटर पर लिखा, “शानदार’ दशहरा यानी 22 अक्टूबर 2015 को आ रही है। यह आगे बढ़ रही है।”

इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन ‘क्वीन’ से प्रसिद्धि पाने वाले विकास बहल ने किया है। इसे करण के धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending