Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में तापमान गिरा

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उप्र और पूर्वाचल के कुछ जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 के आसपास रहने के आसार हैं।

लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, कानपुर का नौ डिग्री, इलाहाबाद का 11.2 डिग्री, झांसी का 9.3 डिग्री और गोरखपुर का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बैरक में मिले बेहोश

Published

on

Loading

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया है। मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया। जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी।

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है। उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

Continue Reading

Trending