Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेलंगाना में ट्रकों की हड़ताल, माल ढुलाई प्रभावित

Published

on

हैदराबाद,ट्रक संचालकों,अनिश्चितकालीन हड़ताल,तेलंगाना,टीएलओए,आंध्र प्रदेश

Loading

हैदराबाद | ट्रक संचालकों के बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण बुधवार को तेलंगाना में 3.5 लाख से अधिक ट्रकों का परिचालन ठप्प हो गया। इसके कारण माल ढुलाई प्रभावित हुई है। ट्रकों की हड़ताल से हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य नौ जिलों में सब्जियों तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

ट्रकों की हड़ताल मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुई। चालकों ने ट्रक जगह-जगह खड़े कर दिए हैं, जिससे हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में तथा आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। तेलंगाना ट्रक मालिक संघ (टीएलओए) ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल का आह्वान किया। हालांकि दूध, ईंधन तथा पानी की आपूर्ति को अगले दो दिनों के लिए हड़ताल से अलग रखा गया है। ट्रक मालिक आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद करों में कटौती की मांग कर रहे हैं। वे दोनों राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के बीच चलने वाले वाहनों के लिए एक निश्चित कर कर के भुगतान का समझौता करने की मांग भी कर रहे हैं।

टीएलओए के अध्यक्ष एन. भास्कर रेड्डी ने कहा कि 23 जिलों में वाहनों के परिवहन के लिए 7,000 रुपये का तिमाही कर उस समय से बना हुआ है जब आंध्र प्रदेश का विभाजन नहीं हुआ था। राज्य के विभाजन के बाद अब तेलंगाना सरकार को कर की यह राशि घटानी चाहिए। ट्रक मालिकों की एक बड़ी मांग दोनों राज्यों के बीच काउंटर सिगनेचर परमिट को लेकर समझौता भी है। यह एक वार्षिक परमिट है। इसे दोनों राज्यों के बीच वाहनों के परिचालन के लिए एक निश्चित कर भुगतान करने पर दिया जाता है। तेलंगाना आंध्र प्रदेश में चलने वाले तेलंगाना के ट्रकों पर 1,400 रुपये शुल्क लगाता है। ट्रक चालकों का कहना है कि इससे उन पर वित्तीय बोझ बढ़ता है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending