Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाटो जैसा नहीं बनेगा एससीओ : रूस

Published

on

मॉस्को,शंघाई सहयोग संगठन,पाकिस्तान,राष्ट्रपति प्रशासन,उत्तर अटलांटिक संधि संगठन,तुर्की

Loading

मॉस्को | शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) भारत और पाकिस्तान में नए सदस्यों के शामिल होने के बावजूद नाटो जैसा नहीं बनना चाहेगा। रूस के राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख सर्गेई इवानोव ने यह बात कही है। समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, इवानोव ने सोमवार को कहा, “एससीओ ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू की है। एससीओ ने भारत और पाकिस्तान के रूप में दो बड़े देशों को शामिल करना शुरू कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “दोनों के पास परमाणु हथियार हैं, हालांकि एससीओ, नाटो नहीं है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि यह नाटो नहीं बनना चाहता।” नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है, जिसमें उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 28 सदस्य देश शामिल हैं। वानोव ने कहा कि एससीओ मुख्य रूप से एक क्षेत्रीय आर्थिक संगठन है।

रूस के राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि पिछले लगातार तीन सालों से ब्रिक्स के सदस्य देशों -ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका- के नेता जी-20 सम्मेलन से पहले इकट्ठा होते हैं और इस बात पर चर्चा करते हैं कि जी-20 सम्मेलन के तहत क्या किया जाएगा। शंघाई सहयोग संगठन में रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान को पर्यवेक्षक दर्जा प्राप्त है, जबकि बेलारूस, तुर्की और श्रीलंका संवाद भागीदार हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending