Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कैलाश खेर नहीं चाहते खुद पर बायोपिक

Published

on

Loading

कई नामचीन हस्तियों की इच्छा होती है कि उनके जीवन पर एक फिल्म बने, लेकिन लोकप्रिय गायक कैलाश खेर की ऐसी मंशा नहीं है। वह कहते हैं कि बॉलीवुड ऐसी फिल्मों में सच्चाई नहीं दिखाता। एक ट्विटर उपयोगकर्ता बिस्वतोष सिन्हा ने कहा कि कैलाश खेर पर एक फिल्म बननी चाहिए और इसमें संगीत के प्रति उनके जुनून तथा बॉलीवुड में उनके संगीतपूर्ण सफर को दिखाया जाना चाहिए।

‘तेरी दीवानी’, ‘अल्लाह के बंदे’ और ‘सइयां’ जैसे सफल गीत गा चुके कैलाश हालांकि ऐसा नहीं चाहते।

उन्होंने लिखा, “बॉलीवुड किसी की बायोपिक विशेषकर गायकों की बायोपिक का सत्यानाश कर सकता है। फिल्मों में सच्चाई का पूरी तरह कबाड़ा हो जाता है।”

बॉलीवुड में अब तक ‘मेरी कॉम’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कुछ सफल बायोपिक बन चुकी हैं। इन्हें न केवल दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि फिल्म समीक्षकों ने भी सराहा।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending