प्रादेशिक
‘सुपर 30’ के सफल छात्र को राहुल, आमिर ने दी बधाई
पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले ‘सुपर 30’ के छात्र ब्रजेश कुमार सरोज को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और फिल्म अभिनेता आमिर खान ने बधाई दी और उन्हें आर्थिक सहायता की पेशकश की। ‘सुपर 30’ आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्था है। इस संस्था में गरीब तबके के छात्र ही प्रशिक्षण लेते हैं।
इन दिग्गजों ने सरोज को फोन कर बधाई दी। सरोज ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं हुआ कि राहुल गांधी और आमिर खान ने मेरी सफलता पर मुझे बधाई दी और मुझे मदद की पेशकश की। उन्होंने ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय आनंद सर को जाता है।
आनंद ने जवाब में कहा, “यह बहुत अच्छा संकेत है कि प्रसिद्ध हस्तियां वंचित वर्ग के छात्र की सफलता में रुचि ले रहे हैं। यह उनके लिए काफी प्रेरणादायक होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवक को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित भी किया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी सरोज के पिता सूरत में एक कपड़ा मिल में मजदूर हैं। उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी ‘सुपर 30’ की सफलता के लिए आनंद को टेलीफोन कर बधाई दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी आनंद की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर लिखा है, “आनंद पूरी योजना के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आनंद एक ‘ब्रांड’ बन चुके हैं।”
उत्तर प्रदेश
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।
वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।
भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।
इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा