Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ में राजनाथ की अगुवाई में हुआ योग कार्यक्रम

Published

on

rajnath-singh--yoga-day

Loading

लखनऊ/वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में योग कार्यक्रम की शुरूआत की, वहीं दूसरी ओर बनारस के निवेदिता स्कूल में संघ प्रमुख मोहन भागवत योग करवाने के लिए खुद मौजूद रहे।

इसी क्रम में यूपी के अलग-अलग शहरों में योग को सफल बनाने के लिए भाजपा सांसद या मंत्री मौजूद रहे। पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में योग का आयोजन किया गया। सुबह ही लोग योग के लिए घरों से निकल गए थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

राजधानी लखनऊ में योग को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अलावा शहर के अन्य पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों मे योग का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोगों का यहां आना शुरू हो गया था। स्टेडियम में करीब चार से पांच हजार लोग योग के लिए जुटे थे। ज्यादा भीड़ आने की वजह से स्टेडियम का मार्ग भी बंद कर दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और पूर्व सांसद लालजी टंडन ने स्टेडियम पहुंच लोगों को योग करवाया।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि योग विश्व को सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म और योग पूरी तरह से व्याप्त है। उन्होंने कहा कि योग सीमाओं से परे है। भारतीय क्रिकेटर आर.पी.सिंह और महंत देव्यागिरी भी मौजूद रहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि योग लोगों को एक दूसरे से जोड़ने की एक प्रक्रिया है। इस वर्ष विश्व के कई देशों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। योग समाज से समाज को जोड़ता है। उन्होंने कहा, “हमारे देश में पुरातन समय से ही इस विधा को पहचान हासिल है। हमारे देश की चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को अभी तक 151 देशों ने मान्यता दी है और अपनाया है।” लखनऊ में के डी सिंह बाबू स्टेडियम में राजनाथ सिंह के साथ पूर्व सांसद लालजी टंडन भी मौजूद थे।

इस बीच उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। राजधानी के लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क तथा गोमती नगर व इंदिरा नगर में जगह-जगह पर योग शिविर आयोजित किए गए।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी योगा को लेकर काफी तैयारियां की गई थीं। गंगा घाट के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर योग का आयोजन किया गया। इस मौके पर काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान दिलाई है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में योग का आयोजन किया गया। यहां भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ लोगों को योग करवाया। तड़के सुबह ही यहां लोगों ने सूर्य नमस्कार के साथ योग करना शुरू कर दिया था। गोरखनाथ मंदिर के अलावा शहर के कई स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों में योग का आयोजन किया गया था। गोरखनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में महिलाओं,पुरुषों और बच्चों ने गोरक्षपीठाधीश्वर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ अगुवाई में सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाएं कीं।

नोएडा स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री तथा नोएडा से सांसद महेश शर्मा ने भी हजारों लोगों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शर्मा ने इस मौके पर कहा कि योग से मन की शांति मिलती है। गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने आईटीएस कालेज के मैदान में लगे योग शिविर में भाग लिया।

फैजाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंतजलि योग पीठ ने योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। बांदा में जीआईसी मैदान में योग शिविर लगाया गया। आगरा में योग दिवस पर पार्को में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। आगरा कालेज ग्राउंड पर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मुख्य अतिथि थे। वहीं, आगरा केंद्रीय कारागार में छह सौ से अधिक कैदियों ने एक साथ योग किया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending