Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आईआईटी मंडी में 4 निर्माण श्रमिकों की मौत

Published

on

मंडी (हिमाचल प्रदेश),निर्माण कार्य,श्रमिकों,कर्मचारी,बंदूकधारियों,चार श्रमिकों की मौत

Loading

मंडी (हिमाचल प्रदेश) | हिमाचल प्रदेश में निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों के दो गुटों में हुए संघर्ष में कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों में से एक गुट चाहता था कि दूसरे गुट के श्रमिक काम से दूर रहे, क्योंकि उन्होंने कुछ मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान कर रखा था और वे चाहते थे कि श्रमिक इसका समर्थन करें। इसी के कारण दोनों गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने को बताया, “दो श्रमिकों की घटनास्थ पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।” चावला ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चावला ने कहा, “हड़ताली श्रमिकों ने दूसरे ठेकेदार के कर्मचारियों पर दबाव बनाया कि वे काम से दूर रहें। इसके कारण दोनों गुटों में तनाव पैदा हो गया, परिणामस्वरूप ठेकेदार के निजी सुरक्षा गार्डो ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कर्मचारी काम पर थे।” इसकी प्रतिक्रिया में एक भीड़ ने सुरक्षा गार्डो और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “अधिकांश मौतें कथिततौर पर एक खड़ी पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण हुईं।” तीन-चार व्यक्तियों को गोली भी लगी है।आईआईटी परिसर यहां से नजदीक कामांद गांव में स्थित है। यह स्थान राजधानी शिमला से कोई 175 किलोमीटर दूर है। सीआईटीयू के महासचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि हड़ताली कर्मचारियों पर ठेकेदार के भाड़े के पांच-छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। ठाकुर ने कहा कि श्रमिक वेतन जारी करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। ठाकुर ने आरोप लगाया कि बंदूकधारियों को ठेकेदार राजीव शर्मा भाड़े पर लाए थे। इस घटना पर टिप्पणी के लिए आईआईटी का कोई अधिकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, तीन की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending