Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में 70 फीसदी और झारखंड में 62 फीसदी मतदान

Published

on

Loading

नई दिल्ली| जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को अब तक का सबसे अधिक 70 फीसदी मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 61.92 फीसदी लोगों ने मत डाले। अधिकारियों ने कहा कि अभी मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।  उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने संवाददाताओं को यहां बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ।

उन्होंने कहा कि 70 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अंतिम गणना तक इसमें दो फीसदी का इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है वहां पर 2008 के विधानसभा चुनावों में 64.97 फीसदी लोगों ने मत डाले थे, और इस साल हुए लोकसभा चुनावों में 52.63 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा, “यह एक अच्छी वृद्धि है। इस बार मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहने की संभावना है।” झारखंड चुनाव के बारे में उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 61.92 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि 2009 के विधानसभा चुनावों में इन निर्वाचन क्षेत्रों में 58 फीसदी मतदान हुआ था, और लोकसभा चुनावों में यह आंकड़ा समान था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending