Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिषेक ने की जॉन की तारीफ

Published

on

मुंबई,अभिनेता अभिषेक बच्चन,जॉन अब्राहम,हेरा फेरी,दोस्ताना,नेहा शर्मा

Loading

मुंबई | अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों जॉन अब्राहम की प्रशंसा करते नहीं थक रहे, जो ‘हेरा फेरी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। अभिषेक और जॉन पूर्व में ‘दोस्ताना’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह फिल्म 2008 में आई थी।

जॉन की तारीफ करते हुए अभिषेक ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “मुंबई का माउंटेन..कई बार जॉन अब्राहम के नाम से भी जाना जाता है। जॉन के साथ फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के सेट पर।” फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में नेहा शर्मा, के के मेनन, सुनील शेट्टी और परेश रावल की भी अहम भूमिका है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म का निर्देशन प्रियर्दशन ने किया था। दूसरी फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा कर रहे हैं। इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्देशन भी नीरज ही कर रहे हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending