Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र के निकाय चुनाव में तैनात होंगे 44 हजार जवान

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव में 44 हजार से अधिक सुरक्षा जवानों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। प्रदेश के 46 जिलों के 10 नगर पालिका निगम, 64 नगर पालिका परिषद एवं 205 नगर परिषद के चुनाव के लिए दो चरणों में 28 नवंबर एवं दो दिसंबर को मतदान होना है। परिणाम चार व सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान के लिए 44 राजपत्रित अधिकारी, जिला पुलिस बल के 32040 अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही जिलों की नगर सेना के 9680, राजकीय रेल पुलिस बल से 250, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से 1450, बटालियन मुख्यालय के 630 अधिकारी व कर्मचारी एवं विशेष सशस्त्र बल की तैनात की गई है। इसके अलावा पीएचक्यू स्ट्राइकिंग फोर्स भी तैयार रखा गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता दो नवंबर से लागू होने के बाद अभी तक दो लाख 22 हजार 489 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं तथा 646 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending