Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने सितारा देवी के निधन पर शोक जताया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विख्यात कथक नृत्यांगना सितारा देवी के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने मशहूर कथक नृत्यांगना सितारा देवी के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने नृत्य के क्षेत्र में उनके समृद्ध योगदान को भी याद किया।”

सितारा देवी (94) ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह अर्से से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है।

सितारा का जन्म 1920 में कोलकाता के ब्रह्मामिन कथाकार सुखदेव महाराज के परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम धनलक्ष्मी था। सितारा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और कालीदास सम्मान जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending