नेशनल
दक्षेस : मोदी मंगलवार को नेपाल रवाना होंगे
नई दिल्ली| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की संभावनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा बेहद दिलचस्प हो गई है। मोदी 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मंगलवार को रवाना होंगे। अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति अशरफ गनी को छोड़कर अन्य सभी नेताओं के साथ मोदी की यह दूसरी मुलाकात होगी। उल्लेखनीय है कि मोदी ने 26 मई को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दक्षिण एशिया के नेताओं को आमंत्रित किया था। मोदी तथा शरीफ के बीच बैठक से हालांकि इनकार किया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री दक्षेस नेताओं के साथ एक अर्थपूर्ण वार्ता के लिए काठमांडू जाएंगे।” यात्रा में प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा विदेश सचिव सुजाता सिंह होंगी। इससे पहले, मोदी नेपाल को एक अरब डॉलर के ऋण सुविधा की घोषणा कर चुके हैं, साथ ही उन्होंने संविधान सभा को भी संबोधित किया था।
आगामी यात्रा के दौरान मोदी दिल्ली परिवहन निगम द्वारा दिल्ली-काठमांडू बस सेवा के शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यात्रा के दौरान मोदी जनकपुर, भगवान बुद्ध के जन्मस्थल लुंबिनी तथा मुक्तिनाथ की यात्रा करने वाले थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे रद्द कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि मोदी उन स्थलों की यात्रा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सांस्कृतिक समानताएं साझा करने के बावजूद दक्षेस राष्ट्र यूरोपीय संघ की तरह एक क्षेत्रीय गुट के रूप में सफल होने में नाकामयाब रहे हैं। इस क्षेत्र में दुनिया की लगभग बीस फीसदी आबादी तथा 40 फीसदी गरीबों का बसेरा है। दक्षेस सदस्य देशों का कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दुनिया की तीन फीसदी है। दक्षेस गुट विकासात्मक चुनौतियों- जैसे गरीबी, असमानता, अशिक्षा, बीमारियों, भूख तथा घरों की कमी का सामना कर रहा है।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश