Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘दबंग’ सोनाक्षी 28 की हुईं, बॉलीवुड से बधाई

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड,दबंग,अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा,फिल्मोद्योग,शुभकामनाएं,लुटेरा,राऊडी राठौड़,शाहिद कपूर,विशाल ददलानी

Loading

मुंबई | बॉलीवुड की ‘दबंग’ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मंगलवार को 28 साल की हो गईं। उन्हें फिल्मोद्योग के उनके दोस्तों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोनाक्षी अपने इस जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित बताई गई हैं, क्योंकि यह बड़े भाई कुश सिन्हा की शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है। उनकी अपनी भाभी के साथ जश्न मनाने की तैयारी है। सोनाक्षी ने ‘दबंग’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें वह सलमान खान की जोड़ीदार थीं। उसके बाद उन्होंने ‘लुटेरा’ और ‘राऊडी राठौड़’ जैसी कई फिल्में कीं।

जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड ने बधाई दी :

-शाहिद कपूर : जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी सिन्हा। भगवान करे आप साल बीतने के साथ और दीप्तिमान हों।

-विशाल ददलानी : जन्मदिन की बधाई हो।

-राज नायक : जन्मदिन की बधाई हो सोनाक्षी। दिन प्यारा एवं साल कमाल का हो।

-मनीष मल्होत्रा : मेरी प्रिय खूबसूरत एवं मैं जिन लड़कियों को जानता हूं, उनमें सबसे भली सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन मुबारक हो।

-तनुज गर्ग : जन्मदिन की बधाई हो। भगवान करे केक बड़ा और तोहफे ढेर सारे हों।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending