Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आम के देने होंगे ऊंचे दाम

Published

on

mango-crop

Loading

लखनऊ। फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद चखना इस बार थोड़ा महंगा पड़ सकता है। जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी या फिर इसके स्वाद से समझौता करना पड़ेगा। इस बार आम की पैदावार कम हुई है, इसलिए आम के दाम बढ़े रहेंगे।

खराब मौसम और आंधी ने इस बार आम की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसके चलते बाजारों में आम की आवक कम हुई है। कम आवक के कारण इस बार आम के दाम आसमान छू रहे हैं। आम के बागवान महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कायदे से अब तक मंडी में आम की आवक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन इस बार अभी तक मंडी में आम नहीं आए हैं। कुछ मात्रा में जो आम पहुंच भी रहे हैं, वह स्थानीय मंडी में ही खप जा रहे हैं।

एक और बागवान मुईश मुखिया ने बताया कि वैसे भी इस बार आम की फसल कम आई थी ऊपर से बार-बार आने वाली आंधी ने पैदावार पर विपरीत असर डाला है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में आई आंधियों के चलते कच्चे आम पेड़ से गिर गए हैं, जिन्हें मजबूरन औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। वहीं बागवानी करने वाले सुरेश बताते हैं कि आम की फसल औसत की तुलना में 20-30 फीसद ही रह गई है। पिछले कुछ दिनों से थोक मंडी में सीमित मात्रा में दशहरी की आवक शुरू हुई है, पर इसमें न आकार है और न ही स्वाद। आकार के लिए मौसम भी माकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूं तो आवक क्रमश: बढ़ती ही जाएगी, पर आम जिस मिठास और रस के लिए जाना जाता है उसके लिए उत्पादक क्षेत्रों में कम से कम एक बार झमाझम बारिश की दरकार है।

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending