Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका को ‘दिल धड़कने दो’ में कमाल के लगे रणवीर

Published

on

Loading

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ बेहद पसंद आई। खासकर ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की भूमिका फिल्म में उन्हें कमाल की लगी है। दीपिका ने गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद ट्वीट किया, “रणवीर सिंह.. आप यह भी कर सकते हैं! कमाल है। आप पर मुझे गर्व है (और यह मेरा पूर्वाग्रह नहीं है)।”

फिल्म देखने के बाद से दीपिका इसकी तारीफें करती नहीं थक रहीं।

उन्होंने लिखा, “जो देखा, वह दिमाग से नहीं जा रहा। मुझे इसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार था। ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को सिनेमाघरों में आ रही है, जरूर देखिए।”

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह ने काम किया है।

फिल्म की कहानी एक बेतरतीब परिवार की है, जो एक साथ जहाज की यात्रा पर जाता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending