Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड ने सराहा ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर

Published

on

Loading

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर जारी होते ही फिल्म बिरादरी ने इसके जर्बदस्त हिट होने का संकेत दिया है। करन जौहर, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी जैसी हस्तियां इसकी तारीफ कर रही हैं। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में सलमान एक मिशन पर दिखाए गए हैं। टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक छोटी पाकिस्तानी मूक बच्ची के इर्दगिर्द घूमती है, जो भारत में खो गई है।

सलमान इस लड़की को उसके घर तक वापस ले जाने के लिए जोखिम भरी यात्रा करते नजर आएंगे। वह बजरंगबली के भक्त के रूप में दिखेंगे।

फिल्म बिरादरी ने ट्विटर पर फिल्म के टीजर की तारीफ में लिखा :

-करन जौहर : मेगा ब्लॉकबस्टर अलर्ट! बजरंगी भाईजान के टीजर का दिन।

-सोनाक्षी सिन्हा : बजरंगी भाईजान ने मार डाला! धमाका!

-हुमा कुरैशी : मुझे बजरंगी भाईजान का ट्रेलर पसंद आया। क्या बात है सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर खान।

-साजिद खान : बेहतरीन टीजर। फिल्म देखने के लिए तड़प रहा हूं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending