Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ईरानी फिल्मकार ने किया स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन

Published

on

Loading

 

पणजी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से अब ईरान के ख्यातिलब्ध फिल्म निर्देशक मोहसेन मखमलबाफ भी जुड़ गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल कर चुके मखमलबाफ ने कहा कि भारत में गंदगी को देखकर उन्हें गुस्सा आता है। मखमलबाफ ने कहा, “मुझे भारत बेहद पसंद है, लेकिन जब मैं वहां गंदगी देखता हूं तो मुझे गुस्सा आता है। आखिर क्यों? आखिर साफ-सफाई क्यों नहीं रखी जा सकती। बहुत देर हो चुकी है। मुझे इस बात पर भी गुस्सा आता है कि भारत के कुछ गांवों में शौचालय तक नहीं है। यह बेहद शर्मनाक है।”

मखमलबाफ गोवा में 45वें अंतर्राष्ट्रीय भारत फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने आए हैं। महोत्सव की शुरुआत मखमलबाफ की फिल्म ‘द प्रेसिडेंट’ से हुई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने मखमलबाफ को बताया कि भारत सरकार इस समस्या के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ शुरू कर चुकी है। इस पर मखमलबाफ ने कहा, “तब ठीक है..अगर इसका समाधान नहीं ढूंढ पाते तो यह शर्म की बात होती।” मखमलबाफ ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उनके जीवन पर महात्मा गांधी का काफी असर है और वह उन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending