Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में संपत्ति खरीदना चाहते हैं यूएई के एनआरआई

Published

on

अबूधाबी, संयुक्त अरब अमीरात,प्रवासी भारतीय,व्यावसायिक,चेन्नई, पुणे, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, नवी मुंबई, गोवा

Loading

अबूधाबी | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले लगभग 80 फीसदी प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भारत में अपार्टमेंट लेने के इच्छुक हैं। एक सर्वे में बताया कि गया कि जगह खरीदने के लिए ये एनआरआई मुंबई और बेंगलुरू को तरजीह दे रहे हैं। साप्ताहिक पत्रिका ‘अरेबियन बिजिनेस’ ने ऑनलाइन बताया कि सर्वे में 79 फीसदी खरीदारों ने भारत में जमीन, बंगले या व्यावसायिक संपत्ति की अपेक्षा अपार्टमेंट खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। 72 फीसदी एनआरआई आने वाले छह महीनों में भारत में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं।

सर्वे करने वाली कंपनी सुमांसा एक्जीबिशंस के अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया, “भारत वापस आने वाले प्रवासी भारतीयों में बेंगलुरू के लोगों का क्रेज बहुत है। बहुत से एनआरआई इस शहर में अपना घर बनवाने के इच्छुक हैं।” जायसवाल ने बताया, “प्रवासी भारतीयों को इस शहर में काफी दिलचस्पी है। यहां तक कि जिनके पास यहां आने का बहाना भी नहीं है, वे भी यहां रियल इस्टेट में निवेश करने के इच्छुक हैं। प्रौद्योगिकी संबंधी और प्रशिक्षित लोगों मे यह शहर लोकप्रिय है।”

बेंगलुरू और मुंबई के बाद एनआरआई संपत्ति निवेशकों ने चेन्नई, पुणे, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, नवी मुंबई, गोवा और अहमदाबाद का भी नाम लिया। सर्वे में बताया गया कि 67 फीसदी खरीददार 31-50 साल की आयुवर्ग के थे। भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में लगभग 26 लाख प्रवासी भारतीय हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending