Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पिंकी प्रमाणिक पर बनी ‘शी?’ देगी संदेश

Published

on

Loading

कोलकाता| एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विवादित एथलीट पिंकी प्रमाणिक पर बनी बांग्ला फिल्म ‘शी?’ अगले माह पश्चिम बंगाल में रिलीज होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिंकी पर उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने ‘पुरुष’ होने एवं उनसे कई दफा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ 2012 में चार्टशीट तैयार की।

नवोदित फिल्मकार राजा बनर्जी को यकीन है कि यह फिल्म इस संदेश का प्रसार करेगी कि कड़ी मेहनत एवं दृढ़ता के बूते हर बाधा दूर हो सकती है।

कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले साल पिंकी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

राजा बनर्जी ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में पिंकी प्रमाणिक का कोई प्रत्यक्ष संदर्भ नहीं है। हमारा किरदार एथलीट रिकी (कमलिका चंदा) का प्रतिरूप है। हमने पुरुलिया से लेकर कोलकाता में रहने की उनकी यात्रा और विवादों को जन्म देने वाली घटनाओं का रेखाचित्र तैयार किया है।”

‘शी?’ बंगाल के 32 से 35 सिनेमाघरों में लिखित इंग्लिश अनुवाद के साथ पांच जून को रिलीज होगी।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending