Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय 2016, 2017 की दीवाली पर करेंगे धमाका

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भले 2015 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर न दिखें, लेकिन 2016 और 2017 की दीवाली पर रुपहले पर्दे पर उन्हीं का दबदबा होने वाला है। एक बयान में कहा गया कि अजय के निर्देशन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ की रिलीज डेट जनवरी 2017 की बजाय 2016 की दीवाली कर दी गई है। वहीं उनकी ‘सन ऑफ सरदार’ (2012) का सीक्वल भी दीवाली 2017 को रिलीज होने की कतार में है।”
अजय (46) ‘शिवाय’ से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिसमें वह नवोदित अभिनेत्री सायेशा सहगल (17) के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। अजय के निर्देशन की पिछली फिल्म ‘यू मी और हम’ थी।

वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ में वह सरदार की भूमिका में ही दिखेंगे।

अजय ने एक ट्वीट में लिखा, “सॉरी यार, दुनिया बेकार बिना सन ऑफ सरदार! सीक्वल के लिए रहें तैयार। 2017 की दीवाली पर रिलीज हो रहा है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending