Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस से फीफा विश्व कप-2018 छीनने की साजिश हो रही : पुतिन

Published

on

मास्को,रूस,राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन,फीफा अधिकारियों की वर्तमान गिरफ्तारी सेप,फीफा विश्व कप-2018

Loading

मास्को | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि फीफा अधिकारियों की वर्तमान गिरफ्तारी सेप ब्लाटर को फीफा का अगला अध्यक्ष बनने से रोकने और रूस से फीफा विश्व कप-2018 की मेजबानी छीनने की साजिश का हिस्सा है। गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में आरोपित 14 लोगों में शामिल सात फीफा अधिकारियों को बुधवार को स्विट्जरलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुतिन ने कहा, “मेरे विचार से शुक्रवार को होने वाला फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होना चाहिए, जिसमें ब्लाटर के फिर से चुने जाने की पूरी संभावना है।” पुतिन ने फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी को अमेरिकी एजेंडा करार दिया और कहा, “यह अमेरिका की दूसरे देशों में अपनी दखल बढ़ाने की एक और खुली साजिश है।” अमेरिकी अनुरोध पर बुधवार को स्विस पुलिस ने सात फीफा अधिकारियों को गिरफ्तार किया, हालांकि उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने पर कोई निर्णय होने तक उन्हें स्विट्जरलैंड में ही हिरासत में रखा गया है।

ब्लाटर 1988 से लगातार फीफा के अध्यक्ष हैं और इस बार भी वह लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं। पिछले सप्ताह डच फुटबाल संघ के अध्यक्ष माइकल वान प्राग और पुर्तगाल के पूर्व खिलाड़ी लुइस फिगो के नाम वापस लेने के बाद सिर्फ जॉर्डन के प्रिंस अली बिन अल-हुसेन ही उनके खिलाफ मैदान में हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending