Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख, आमिर ने किया ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार, सलमान हुए भावुक

Published

on

Loading

अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान ने सलमान खान की आनेवाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार करके सलमान को भावुक कर दिया। सलमान ने भी अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख और आमिर दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्टलुक साझा किया।

सलमान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बुधवार को लिखा, “शाहरुख और आमिर को ‘बजरंगी भाईजान’ के फर्स्ट लुक के लिए शुक्रिया। यह हमें छू गया। मैं बहुत खुश हूं। ईश्वर उन्हें और उनके प्रशंसकों को सारी खुशियां दे।”

‘बजरंगी भाईजान’ के फर्स्ट लुक में सलमान का पूरा चेहरा दिख रहा है। उन्होंने गले में लॉकेट पहन रखा है, वह सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है।

सलमान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर गुरुवार रात रिलीज होना है।

उन्होंने ट्टिवर पर लिखा “फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर रात में आएगा। ‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर आएगी।”

कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कश्मीर, मंडावा और दिल्ली में हुई है। फिल्म एक मुस्लिम लड़के और एक ब्राह्मण लड़की की कहानी है। इसमें करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending