Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रितेश बत्रा चाहते हैं फिर इरफान संग काम करना

Published

on

Loading

फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ का निर्देशन कर चुके रितेश बत्रा का कहना है कि वह मंझे हुए अभिनेता इरफान खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। रितेश ने अपनी विदेशी फिल्म के लिए ब्रिटेन रवाना होने से पूर्व मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं इरफान संग दोबारा काम करना चाहूंगा। मैं उनके साथ काम करने के लिए हमेशा एक बहाने की तलाश में रहता हूं।”
इरफान एवं निमरत कौर की मुख्य भूमिका वाली ‘द लंचबॉक्स’ (2013) को भारत व विदेशों में जबर्दस्त सराहना मिली।

इसने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स(बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में ‘फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ श्रेणी में नामांकित होकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। हालांकि, यह पुरस्कार जीतने के क्रम में पोलैंड की फिल्म ‘इदा’ से हार गई।

रितेश ने कहा कि वह इरफान के साथ दोबारा काम करने का रास्ता निकाल ही लेंगे।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending