Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अर्पिता के रिसेप्शन में हिमाचली गानों पर जमकर झूमे सलमान

Published

on

arpita-reception-Salman

Loading

मंडी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोमवार को अपनी बहन के रिसेप्शन समारोह में पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय पकवानों का स्वाद चखा और हिमाचली संस्कृति का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने हिमाचली गानों पर नृत्य किया और वहां पर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सलमान खान के साथ इस दौरान उनके भाई सोहेल खान भी मौजूद थे। वह अपनी छोटी बहिन अर्पिता की शादी के रिसेप्शन समारोह में शामिल होने के लिए मंडी पहुंचे थे।

रिसेप्शन समारोह स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए सलमान खान ने कहा, “मैं यहां पर अपनी बहिन आपको सौंपने आया हूं, जो कि मेरा दिल है।” उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि हिमाचल के लोग बहुत अच्छे हैं और मंडी के स्थानीय लोग भी। अच्छे लोगों को अपने पास देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। अब हिमाचल प्रदेश और मंडी के लोगों से मेरा रिश्ता बन गया है। मैं जो कुछ भी आप सभी के लिए कर सकूंगा करूंगा।

अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। आयुष राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं। अर्पिता और आयुष 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। अनिल शर्मा ने कहा कि सलमान खान के आने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और बहू के पहली बार घर आने पर बहुत उत्साहित हूं। समारोह में बहू और बेटे का स्वागत करने के लिए पारंपरिक सामुदायिक दावत का आयोजन किया गया। इस सामुदायिक दावत को स्थानीय भाषा में धाम कहते हैं। इस समारोह में 10 हजार लोगों को निमंत्रित किया गया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending