Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘हेराफेरी 3’ में जॉन संग रोमांस करेंगी नेहा

Published

on

Neha_Sharma

Loading

मुंबई। ‘क्रुक : इट्स गुड टू बी बैड’ और ‘यंगिस्तान’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने ‘हेरा फेरी 3’ में जॉन अब्राहम संग रोमांस करने की पुष्टि की है। नेहा ने एक बयान में कहा कि फिल्म ‘हेराफेरी’ मेरी सर्वाधिक पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने और जॉन के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जॉन की हमेशा से बहुत सराहना करती आई हूं।

नेहा पिछली बार ‘यंगिस्तान’ (2014) फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ जैकी भगनानी थे। नेहा के लिए हास्य शैली की फिल्मों में अभिनय करना कोई नई बात नहीं है। वह इससे पूर्व ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘जयंताभाई की लव स्टोरी’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी हास्य फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘हेराफेरी 3’ में केके मेनन, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और परेश रावल भी होंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending