Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ऐतिहासिक सीरियाई शहर पल्माइरा पर आईएस का कब्जा

Published

on

palmyra-ISIS

Loading

बेरुत। सीरिया के प्राचीन शहर पल्माइरा पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया। यहां गुरुवार को आधिकारिक रिपार्टों में यह जानकारी दी गई। यह शहर यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है। सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने कहा कि एक हवाई ठिकाना, एक केंद्रीय जेल और खुफिया मुख्यालय सभी आईएस के नियंत्रण में है।

एसओएचआर ने कहा कि पल्माइरा में रातभर चली झड़पों में 100 से अधिक सरकार समर्थक सैनिकों की मौत हो गई। यूनेस्को के मुताबिक, रेगिस्तान के बीच स्थित पल्माइरा में प्राचीन काल के महान शहर के अवशेष देखने को मिलते हैं और इसे दुनिया का प्राचीन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक शहर माना जाता है। उस दौरान यह क्षेत्र रोमन शासन के अधीन था। हालांकि शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित रोमन काल के इस पुरातात्विक स्थल से प्रशासन आईएस आतंकवादियों के यहां पहुंचने से पहले करीब 100 मूर्तियां हटा लेने में सफल रहा।

सीरिया के सरकारी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के बाद यहां से सेना के जवानों और सरकार समर्थक लड़ाकों को हटा लिया गया है। पल्माइरा में आईएस ने 13 मई को संघर्ष शुरू कर दिया था। तब से इस आतंकवादी समूह ने सुखनेह और अमीरियेह शहर पर कब्जा कर लिया है और अल-हाइक और अराक तेल क्षेत्रों पर भी अपना आधिपत्य जमा लिया है। एसओएचआर ने हालांकि कहा कि कलाकृतियों की तबाही की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

इधर, यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने बुधवार को संघर्ष विराम की अपील की। उन्होंने एक बयान में कहा कि पल्माइरा के हालात से मैं बहुत चिंतित हूं। यह संघर्ष मध्य-पूर्व के महत्वूपर्ण स्थलों में से एक है और यहां की जनता के लिए खतरनाक है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending