Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सुपर किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड लौट चुके ब्रेंडन मैक्लम के स्थान पर ड्वायन स्मिथ को वापस बुलाया गया है। ईश्वर पांडे की जगह पर मोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे।

मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यहां जीत हासिल करने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। दूसरा क्वालीफायर 22 मई को रांची में खेला जाना है।

चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में नौ जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ में पहुंचे। दूसरा स्थान हासिल करने वाले मुंबई इंडियंस ने 14 मैचों में आठ जीत दर्ज की और 16 अंकों के साथ अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे।

टीम :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल हसी, ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, पवन नेगी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending