Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वंशवाद की राजनीति खत्म करने के लिए मतदान करें : मोदी

Published

on

Loading

रांची| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे प्रदेश में वंशवाद की राजनीति तथा भ्रष्टाचार का खात्मा करें, जिससे राज्य में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मोदी डाल्टनगंज के चियांकी इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनावों के पहले चरण (25 नवंबर) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार इस जनसभा में मौजूद थे। मोदी ने कहा, “झारखंड में वंशवाद की राजनीति के खात्मे के लिए मतदान कीजिए। यदि वंशवाद की राजनीति हावी रही, तो झारखंड का विकास कैसे होगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “यदि झारखंड में वंशवाद की राजनीति तथा भ्रष्टाचार दूर होता है, तो यह एक विकसित राज्य बनेगा।” इस दौरान, उन्होंने अपनी हालिया तीन देशों म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया तथा फिजी की यात्रा के किस्से भी लोगों से साझा किए। ऑस्ट्रेलिया तथा झारखंड में पाए जाने वाले खनिजों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर एक ही तरह के खनिज पाए जाते हैं।narendra-modi basti

उन्होंने कहा, “फिर क्या कारण है कि झारखंड धनी राज्य होते हुए भी यहां के लोग गरीब हैं? क्या कारण है कि ऑस्ट्रेलिया एक विकसित राष्ट्र है, जबकि झारखंड पिछड़ा?” मोदी ने लोगों को यह भी बताया कि जापान के दौरे के दौरान वह कैसे वैज्ञानिकों से मिले। उन्होंने कहा, “जापान में मैं वैज्ञानिकों से मिला और उनसे अपील की कि वह भारत के जनजातीय आबादी में पाए जाने वाले सिकल सेल एनेमिया के लिए दवा का विकास करें।” मोदी ने जन धन योजना की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, “जन धन योजना के तहत सात करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं और 60 हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा हो चुके हैं।” जनसभा में भारी भीड़ को देखकर मोदी गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह जब पलामू जिला गए थे, तब जनसभा में लोगों की संख्या कम थी। मोदी ने कहा, “..संकेत साफ हैं।”

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending