Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों से किया वादा पूरा नहीं किया : सोनिया

Published

on

Loading

श्रीनगर| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में कश्मीर में आई बाढ़ के बाद लोगों से राहत एवं पुनर्वास के किए वादे पूरे नहीं किए। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा शहर में शुक्रवार को जनता को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, “कांग्रेस का कश्मीर के साथ सौ flood-in-kashmir-Cropped-2साल पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते ने मुझे बार-बार कश्मीर लाया है।”

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राहत एवं पुनर्वास की रफ्तार बेहद धीमी है, क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा, “राहत कार्य इतने धीमे क्यों चल रहे हैं? ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा सरकार का आपके दुख-तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है।”

सोनिया ने कहा, “भाजपा नेता आए और वादे किए, लेकिन उन्होंने वास्तव में क्या किया, वह आपको पता है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमने जम्मू, कश्मीर और चेनाब घाटी में क्षेत्रीय परिषदों का वादा किया, जिसे पूरा किया गया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों को किनारे करते हुए राज्य में गठबंधन सरकार बनाई।

सोनिया ने हालांकि, इस बात को स्वीकारा कि सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद कांग्रेस राज्य के लिए उतना सबकुछ नहीं कर पाई जो वह करना चाहती थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजादी और अंबिका सोनी भी इस दौरान सोनिया के साथ मौजूद थे। सोनिया ने जनता से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

चुनावी रैली के दौरान महिलाओं ने कश्मीरी गाने के साथ उनका स्वागत किया और उनकी जनसभा में 5,000 लोग मौजूद थे।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के बांदीपोरा से उम्मीदवार उस्मान मजीद इस चुनावी रैली में मौजूद नहीं थे।

बांदीपोरा विधानसभा सीट पर प्रथम चरण के तहत 25 नवंबर को मतदान होना है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending