Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

निलंबित महिला सिपाही ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Published

on

गुड़गांव,दिल्ली पुलिस,निलंबित महिला सिपाही,डीएलएफ-2,शमीम, अकबर, अलीशेर

Loading

गुड़गांव | दिल्ली पुलिस की निलंबित महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि साइबर सिटी गुड़गांव में एक आदमी ने उसके साथ बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी। महिला सिपाही (38) की शिकायत पर डीएलएफ-2 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि डीएलएफ-2 इलाके में एक गेस्ट हाउस में सलीम नामक व्यक्ति ने बंदूक के बल पर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। महिला गुड़गांव की राजीव कालोनी की रहने वाली है। महिला ने कहा, “मेरे साथ सबसे पहले 2012 में और अभी हाल में बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया गया।” उन्होंने पुलिस को बताया कि इस अपराध में सलीम के चार दोस्त-शमीम, अकबर, अलीशेर और करीम ने भी मदद की। सलीम दिल्ली का रहने वाला है।

आरोपियों की उम्र 35-40 के बीच है। वे सभी प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला को दिल्ली पुलिस ने निलंबित किया था। उस पर दिल्ली में घूस लेने का भी मामला दर्ज है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending