Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली : एसआई ने कार से तीन महिलाओं को कुचला

Published

on

delhi_police

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस एक बार फिर कठघरे में है। एक सब इंस्पेक्टर ने एक टोल प्लाजा पर अपनी सेंट्रो कार से तीन महिलाओं को कुचल दिया। आरोपी एसआई की पहचान बीरपाल के रूप में हुई है। वह पुलिस मुख्यालय में तैनात है। बाद में आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।

बदरपुर टोल नाके पर दिल्ली पुलिस के एसआई बीरपाल ने अपनी सैंट्रो कार से सफाई कर रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में माया, शंकुतला, मीरा नाम की तीनों महिलाएं की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने एसआई को पकड़ लिया। आरोपी एसआई का कहना है कि वह नाइट ड्यूटी से लौट रहा था। इसी के कारण झपकी लगने से ये हादसा हुआ।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending