Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मदर्स डे पर बॉलीवुड ने मांओं को याद किया

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड हस्तियों,मदर्स डे,प्रियंका चोपड़ा,अक्षय कुमार,अर्जुन कपूर,नेहा धूपिया

Loading

मुंबई | बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को मदर्स डे के मौके पर अपनी मांओं को याद किया और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया। कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर अपनी मांओं के नाम संदेश लिखा-

प्रियंका चोपड़ा : उस सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं, जो अपने बारे में सोचे बिना सबका ख्याल रखती हैं और प्यार बांटती हैं। यह प्यार बहुमूल्य है। मां मैं आपसे प्यार करती हूं।

अक्षय कुमार : मेरी सबसे पहली दोस्त को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरा जीवन आपसे शुरू होता है और आप पर खत्म होता है।

माधुरी दीक्षित : नेने : मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी मां को हैप्पी मदर्स डे। सभी मांओं को उस सब बातों के लिए धन्यवाद जो वे हमारे लिए करती हैं।

ऋतिक रोशन : आपने हमारी खुशी के लिए कितना कुछ बलिदान किया, अब हम बड़े और मजबूत हो गए हैं। मेरी प्यारी मां अब जिंदगी ऐसे जियो, जैसे यह अभी शुरू हुई है।

आलिया भट्ट : आपका आभार जताने के लिए एक दिन काफी नहीं है, इसके लिए मुझे कई जन्म लेने पड़ेंगे। आपसे बेहद प्यार करती हूं। आपको मदर्स डे की शुभकामनाएं।

टिस्का चोपड़ा : शूट पर जा रही हूं और बेटी को मां के पास छोड़कर जा रही हूं, ताकि दोनों साथ वक्त बिताएं।

बिपाशा बसु : दुनिया की सब मांओं को हैप्पी मदर्स डे। हमारे जीवन का हर दिन खास है, क्योंकि आप हमारे पास हैं। आपका जितना शुक्रिया करूं, कम है।

अर्जुन कपूर : आपकी कमी खलती है मां।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : हम जिस दिन पैदा होते हैं, उसी दिन से हर रोज मदर्स डे होता है। आपसे प्यार करता हूं मां।

श्रद्धा कपूर : मैं कैसे आपको बताऊं कि आपसे कितना प्यार करती हूं। हैप्पी मदर्स डे मां।

नेहा धूपिया : मैं आपकी वजह से हूं मां। आप ही मेरा सबकुछ हैं।

करण जौहर : मेरी मां..मेरी ताकत..मेरा भरोसा.. मेरा ईश्वर हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending