Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस का विजय दिवस परेड शुरू

Published

on

मॉस्को,रूस,विजय दिवस परेड,आत्मसमर्पण,जिनपिंग,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,राष्ट्र महासचिव बान की-मून

Loading

मॉस्को | रूस के वार्षिक विजय दिवस परेड का शनिवार को मॉस्को में शुभारंभ हुआ। इस साल देश 1945 में नाजी जर्मनी के आत्मसमर्पण की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, यह परेड मॉस्को के लाल चौक पर शुरू हुआ।

दूसरे विश्व युद्ध में रूस की जीत के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग, भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून शामिल हुए। इस परेड का नेतृत्व थल सेनाओं के कमांडर, कर्नल जनरल ओलेग सालुकोव ने किया। इस तरह की सैन्य परेडों का छोटे स्तर पर देश के अन्य शहरों में भी आयोजन किया गया, जिसमें क्रीमिया का सेवास्तपॉल, पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहांस्क शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending