Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मैं जॉम्बी बनना चाहती हूं : प्रियंका

Published

on

Loading

यह सुनने में शायद बेतुका लगे, लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इच्छा एक जॉम्बी बनने की है। प्रियंका ने अपनी यह अनोखी ख्वाहिश ट्विटर पर जाहिर की।

उन्होंने 18 नवंबर को एक ट्वीट में लिखा, “मैं एक जॉम्बी बनना चाहती हूं..आप जब कुछ महसूस नहीं कर पाते होगे, तो जिंदगी जरूर बहुत आसान होती होगी। जॉम्बी के देश में होने पर तो कम से कम ऐसा ही दिखाई पड़ता है।”

प्रियंका (32) इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणवीर सिंह भी हैं। प्रियंका शायद अपने व्यस्तता भरे जीवन से थक गई हैं।

कम से कम उनकी ट्वीट से तो यही जाहिर होता है, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेकअप चेक करो, बाल चेक करो, ड्रेस चेक करो, पंक्तिया चेक करो। दिमाग..चकरा गया है। कई तरह से।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending