Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नेपाल में भूकंप के 4 ताजा झटके

Published

on

Loading

काठमांडू| नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के चार झटके महसूस किए गए हैं। इसमें से एक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे लोगों में दहशत है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का एक झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र दोलखा और सिंधुपालचौक के बीच था।

यूरोपीय भूमध्यरेखीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 4.9 बताई है।

चौथे भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र काठमांडू के नजदीक सिंधुपालचौक में था।

इन सभी झटकों को 25 अप्रैल को आए विनाशाकारी भूकंप के बाद का झटका बताया जा रहा है। भूकंप में इस हिमालयी देश में करीब 8,000 लोगों की मौत हो गई है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending