Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान की सजा स्थगित, बॉलीवुड ने चैन की सांस ली

Published

on

मुंबई,बंबई उच्च न्यायालय,साजिद-फरहा,सलमान खान,शुभकामनाओं

Loading

मुंबई | वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय ने सलमान खान को निचली अदालत द्वारा दी गई पांच साल कारावास की सजा स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय के इस फैसले से न सिर्फ सलमान के परिवार ने राहत की सांस ली है, बल्कि बॉलीवुड हस्तियां जैसे सतीश कौशिक और मीका सिंह के लिए भी यह राहत भरी खबर है। लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद के साजिद सामजी ने कहा, “यह केवल खान परिवार के लिए ही बड़ी राहत नहीं है। यह पूरे फिल्म उद्योग के लिए बड़ी राहत है। वह (सलमान) लाखों में एक हैं और अगर मैं दूसरे शब्दों में कहूं तो जो कुछ भी उन्होंने किया (अच्छे काम) है उसका उन्हें फायदा मिल रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे और मैं उनके लिए खुश हूं। आज हम जो कुछ भी हैं उन्हीं की बदौलत हैं। उन्होंने कई सारे नए लोगों को मौका दिया है।” सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने ट्वीट किया, “किसी व्यक्ति की नेकियों पर भगवान भी गौर करते हैं.. अच्छे काम कभी व्यर्थ नहीं जाते। आप सभी का प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया।” सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में ‘जुम्मे की रात’ गाना गाने वाले मीका सिंह इस फैसला से बहुत खुश हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “सलमान खान को मेरी शुभकामनाएं और मुझे 200 प्रतिशत यकीन है कि भगवान भी उन लोगों की सहायता करता है जो दूसरों की सहायता करते हैं। प्रार्थनाएं करना जारी रखें। अगर दुआ दिल से हो तो जरूर पूरी होती है.. सलमान खान के सभी प्रशंसकों को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं।” फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, “सलमान खान और उनके परिवार के लिए खुश हूं। सभी प्रार्थनाएं स्वीकार कर ली गईं.. जय महासर मां।”

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending