Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल : भूकंप पीड़ितों ने घरों की मरम्मत शुरू की

Published

on

काठमांडू,विनाशकारी भूकंप,मीडिया,मकवनपुर जिले,ग्राम विकास समिति

Loading

काठमांडू | विनाशकारी भूकंप की मार झेल रहे नेपाल वासियों को अब जल्द आने वाले मानसून की चिंता सताने लगी है। पीड़ितों ने डर से खुद ही अपने क्षतिग्रस्त आशियानों की मरम्मत शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रपटों से मिली। ‘कांतिपुर न्यूज’ की रपट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि पीड़ित अब सरकारी मदद और मुआवजे की राह तकने की बजाय खुद ही शामियाने बनाने और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

मकवनपुर जिले के गोगेन गांव निवासाी उत्तर बहादुर गुरुं ग ने सोमवार से अपने ध्वस्त घर का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया। उन्हें सरकार से एक भी शामियाना नहीं मिला है। वह अपने 14 सदस्यों वाले परिवार के साथ एक अस्थायी टैंट में रहे रहे हैं। गुरुं ग ने बातया कि हमने अपने घरों का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है क्योंकि जल्द आने वाले मानसून में हम इन्हें नहीं बना पाएंगे। गोगेन की ग्राम विकास समिति (वीडीसी)के सचिव राजेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि स्थानीय लोग आश्वस्त नहीं हैं कि सरकार की ओर से अभी भी उन्हें टैंट और अन्य सहायता सामग्री मिलेगी। हलांकि गांव के कुछ परिवारों को शामियाने उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन वे बारिश के मौसम के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending