अन्तर्राष्ट्रीय
नजरबंद किए गए कजाखिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री
अस्ताना| कजाखिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री सेरिक अखमेतोव को न्यायालय के आदेश पर उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है। अखमेतोव पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कजाकिस्तान एजेंसी फॉर सिविल सर्विस एफेयर्स एंड एंटी करप्शन की प्रेस सेवा ने बुधवार को इस खबर का खुलासा किया।
एजेंसी कजाखिस्तान के कारागंडा क्षेत्र में पूर्व अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोपों की जांच कर रही थी।
भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, “इन मामलों में सेरिक अखमेतोव पर भी मामले दर्ज किए गए थे। कारागंडा की एक जिला अदालत ने उनके खिलाफ पूर्व परीक्षण प्रतिबंध लगाया था, जिसके तहत आरोपी को नजरबंद करके रखने का प्रावधान है।”
अखमेतोव 2009-2012 तक कारागंडा क्षेत्र के गर्वनर रहे थे।
साल 2012 में अखमेतोव कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री बनाए गए थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और रक्षा मंत्री नियुक्त किए गए थे। रक्षा मंत्री के पद से भी उन्होंने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था।
अन्तर्राष्ट्रीय
इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल
नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।
एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश