Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पॉल रॉबसन पर फिल्म बनाएंगे स्टीव

Published

on

Loading

 हॉलीवुड फिल्म ’12 इयर्स ए स्लेव’ के निर्देशक स्टीव मैकक्वीन मशहूर गायक और सामाजिक कार्यकर्ता पॉल रॉबसन की जीवनी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। रॉबसन एक प्रशिक्षित वकील थे, लेकिन रंगभेद का सामना करने के बाद उन्होंने वकालत छोड़ दी और बाद में एक सम्मानित अभिनेता, गायक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता बने। वर्ष 1976 में उनका देहांत हो गया था।

समाचार-पत्र ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, स्टीवन ने सोमवार को हिडेन हीरोज पुरस्कार समारोह में दर्शकों को यह खबर दी।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, 45 वर्षीय स्टीव ने इस फिल्म को अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में हैरी बेलफोंट भी काम करेंगे। लेकिन उन्होंने उनके किरदार के बारे में जानकारी नहीं दी।

रॉबसन पर बनने वाली फिल्म में हैरी को लेने के बारे में उन्होंने कहा, “हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि इस सपने को सच करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। पॉल रॉबसन और हैरी के साथ चीजें पूरे चक्र में होंगी।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending