Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी तीन राष्ट्रों की यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचे

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पूरी कर गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की 10 दिवसीय यात्रा पर गए थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंच चुके हैं।”

मोदी की स्वदेश वापसी पर उनके स्वागत के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य गणमान्य लोग दिल्ली हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

मोदी बीते 11 नवंबर को आसियान-भारत एवं पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए म्यांमार रवाना हुए थे, जो राजधानी ने पी था में 12-13 नवंबर को आयोजित की गई थी।

मोदी उसके बाद म्यांमार से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए, जहां उन्होंने 15-16 नवंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

मोदी ने वापसी के दौरान बुधवार को फिजी में पड़ाव डाला और राजधानी सुवा में फिजी संसद को संबोधित किया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending