Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बंगाल : पटाखे के कारखाने में विस्फोट, 11 की मौत

Published

on

कोलकाता,पश्चिम बंगाल,विस्फोट,पश्चिमी मिदनापुर जिले,कारखाने

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में एक पटाखे के कारखाने में विस्फोट हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है। विस्फोट पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंग्ला में बुधवार रात हुई।

पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने बताया, “पटाखे के कारखाने में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक है, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।” कारखाने का मालिक राजन मैती को गिरप्तार कर लिया गया है। खड़गपुर के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी संतोष मंडल ने बताया, “हमने मैती को गिरफ्तार किया है। हमें यह शिकायत मिली है कि कारखाना अवैध था और इसका इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया जा रहा है। हम सभी पक्षों पर ध्यान दे रहे हैं।” ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार को राज्य में आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ने का जिम्मेदार बताते हुए भाजपा ने घटना की एनआईए से जांच कराए जाने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि एनआईए से जांच अनिवार्य है। सिन्हा ने कहा, “हमने देखा है कि सरकार ने कैसे बर्दवान विस्फोट मामले में सच को दबाने की कोशिश की है। हम सभी जानते हैं कि पुलिस मामले को सुलझाने में कभी कुछ नहीं करेगी, इसलिए हम घटना की एनआईए से जांच कराए जाने की मांग करते हैं।” सामिक भट्टाचार्या नीत भाजपा का प्रतिनिधि मंडल इलाके का दौरा करने वाला है। भट्टाचार्या ने कहा, “घटना में गिरफ्तार किए गए मैती तृणमूल के ताकतवर नेता हैं। हमें शक है कि इस घटना को कारखाने में हुए विस्फोट के रूप में दिखाया जा सकता है, जो कि वास्तव में नहीं है। इसलिए जरूरी है कि एनआईए कदम उठाए।”

कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने भी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी हालांकि, यह दावा कर रहे हैं कि हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए होता था। स्थानीय निवासी ने बताया, “विस्फोट बहुत तेज था और इससे आसपास के घर में भी कंपन हुआ और दरारें भी आ गईं। मैती एक अपराधी है और अपने कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए करता था। कारखाने में अभी भी शव पड़े हुए हैं। कई और लोग मारे गए हैं। इसमें 30 से अधिक लोग काम करते थे और अधिकांश लापता हैं।”

कुछ अन्य पुलिस पर अकर्मण्यता का आरोप लगा रहे हैं। एक निवासी ने कहा, “हम पुलिस से अवैध कारखाने को लेकर शिकायत करते रहे हैं और कार्रवाई की मांग की है। लेकिन उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। अगर पुलिस कार्रवाई करती, कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending