Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिट एंड रन मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल

Published

on

Loading

मुंबई। हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान को एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई। उन्हें गैर इरादतन हत्या के लिए यह सजा सुनाई गई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। जब जज ने सलमान को दोषी करार दिया, उस समय सलमान की आँखों में आँसू आ गए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने सलमान खान को यह सजा सुनाई। सलमान बॉलीवुड में सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। न्यायाधीश ने सलमान को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी पाया। सितंबर 2002 में बांद्रा उपनगर में सलमान ने अपने लैंड क्रूजर से एक गरीब व्यक्ति को कुचल दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने फैसला सुनाते हुए कहा, “आप कार चला रहे थे।” उन्होंने कहा कि सलमान ने शराब पी रखी थी और बिना लाइसेंस कार चला रहे थे। न्यायाधीश ने कहा कि सलमान के खिलाफ लगे सभी आरोप साबित हुए हैं। जज देशपांडे ने फ़ैसला सुनाते समय एलेस्टर परेरा और बीएमडब्लू मामले में संजीव नंदा केस का भी हवाला दिया। कोर्ट ने सलमान ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष की वकील आभा सिंह ने कहा कि अंततः न्याय हुआ है। उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं बहुत खुश हूं। न्याय हुआ है। कानून सर्वोपरि है।” सिंह ने कहा कि मामले के लंबा खिंचने से यह संदेश गया है कि धनी व्यकित देश में हत्या करके बच सकते हैं और धन कानून से ऊपर है। अदालत ने बुधवार को ही पहले सलमान के खिलाफ मामले में लगाए गए अधिकांश आरोपों का उन्हें दोषी पाया।

सलमान के वकीलों ने उनके सामाजिक कार्यो और हृदय तथा अन्य चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए हल्की सजा का अनुरोध किया था। सलमान को जल्द ही पुलिस हिरासत में लेकर उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित आर्थर रोड केंद्रीय कारागार भेजा जा सकता है।

फैसला सुनाए जाने के दौरान सलमान खान पूरी तरह मायूस दिखे। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज और सुहैल खान, बहन अर्पिता और अलविरा भी मौजूद थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले को देखते हुए कोर्ट के चारों ओर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। केवल मीडियाकर्मी, वकील और कोर्ट स्टाफ को ही भीतर जाने की इजाजत दी गई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending