Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिट एंड रन मामले में सलमान को 5 साल की जेल

Published

on

salman jail

Loading

मुंबई। बहुचर्चित हिट एंड रन केस में मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दोषी करार दिया और 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सलमान को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में यह सजा सुनाई है। सजा के ऐलान के बाद सलमान को कोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया। सलमान को वहां से आर्थर रोड ले जाया जाएगा। सेशन कोर्ट से 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सलमान को अब जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख करना होगा।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे ने फैसला सुनाते हुए कहा, “आप कार चला रहे थे।” उन्होंने कहा कि सलमान ने शराब पी रखी थी और बिना लाइसेंस कार चला रहे थे। न्यायाधीश ने कहा कि सलमान के खिलाफ लगे सभी आरोप साबित हुए हैं। जब जज ने सलमान को दोषी करार दिया, उस समय सलमान की आँखों में आँसू आ गए। जज देशपांडे ने फ़ैसला सुनाते समय एलेस्टर परेरा और बीएमडब्लू मामले में संजीव नंदा केस का भी हवाला दिया। कोर्ट ने सलमान ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद सलमान का पहले मेडिकल चेकअप होगा और उन्हें फिर आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा।

28 सितंबर, 2002 को सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर ने बांद्रा पश्चिम में सड़क किनारे स्थित बेकरी को टक्कर मार दी थी। यह बेकरी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से नजदीक थी, जिसमें सलमान खान का घर है। इस घटना में बेकरी के बाहर सो रहे चार लोग घायल हो गए थे। चार घायलों में एक की मौत हो गई थी।

फैसला सुनाए जाने के दौरान सलमान खान कोर्ट में मौजूद थे। वह पूरी तरह मायूस दिखे। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई अरबाज और सुहैल खान, बहन अर्पिता और अलविरा भी मौजूद थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले को देखते हुए कोर्ट के चारों ओर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। केवल मीडियाकर्मी, वकील और कोर्ट स्टाफ को ही भीतर जाने की इजाजत दी गई।

करीब 13 साल पुराने इस मामले को लेकर पिछले माह सत्र न्यायाधीश डी. डब्ल्यू देशपांडे ने फैसला के लिए 6 मई की तारीख तय की थी। इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस 21 अप्रैल को पूरी हो गई थी। सलमान (49) का कहना है कि वह दुर्घटना के समय वाहन नहीं चला रहे थे और उस समय उनका ड्राइवर अशोक सिंह वाहन चला रहा था। बचाव पक्ष के गवाह के रूप में पेश हुए सिंह ने इस बात की पुष्टि की। हालांकि अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि सलमान शराब पीने के बाद वाहन चला रहे थे, जबकि अभिनेता का तर्क था कि वह शराब नहीं बल्कि पानी पी रहे थे।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending