Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिषेक कपूर, प्रज्ञा शादी के बंधन में बंधे

Published

on

मुंबई,अभिनेता,अभिषेक कपूर,अभिनेत्री प्रज्ञा यादव,रॉक ऑन,अभिनेता अर्जुन रामपाल,'हवा हवाई,फितूर,आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, रेखा

Loading

मुंबई | अभिनेता से निर्देशक बने अभिषेक कपूर और अभिनेत्री प्रज्ञा यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने सोमवार को एक-दूजे के साथ सात फेरे लिए।

अभिषेक के साथ 2008 में ‘रॉक ऑन’ में काम कर चुके अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर युगल की तस्वीर साझा की और शीर्षक में लिखा, “मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी। अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव को बधाई। आपकी आगे की यात्रा खूबसूरत हो।” ‘हवा हवाई’ में प्रज्ञा के साथ अभिनय करने वाले साकिब सलीम ने भी दोनों को बधाई दी।

साकिब ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “ओए बधाइयां मेरे प्यारे प्रज्ञा यादव और अभिषेक कपूर। खुश रहना, धन्य रहना।” प्रज्ञा और अभिषेक 2013 से डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने 2013 में सगाई की थी। अभिषेक इस समय अपनी अगली फिल्म ‘फितूर’ में व्यस्त हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, रेखा और लारा दत्ता नजर आएंगे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending