Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनाक्षी क्यों हैं जोश में!

Published

on

मुंबई,अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा,रिएलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल जूनियर,ट्विटर,सलमान खान

Loading

मुंबई | अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि रिएलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में बतौर निर्णायक छोटे पर्दे पर शुरुआत को लेकर उनका जोश और उत्साह इसके ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से और बढ़ गया है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “इंडियन आइडल के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया दोस्तों। आपका उत्साह देखकर मेरा भी जोश बढ़ गया है। मैं और ज्यादा जोश और उत्साह से भर गई हूं।”

‘इंडियन आइडल जूनियर’ के ट्रेलर में एक छोटे लड़के को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का गीत ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाते और सोनाक्षी के साथ नृत्य करते देखा जा सकता है। टेलीविजन चैनल सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारण के लिए पूरी तरह तैयार ‘इंडियन आइडल जूनियर’ की मेजबानी हुसैन क्वाजरवाला और आशा नेगी करेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending